Reg.No - JH-06-0037286

धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर संडे मार्केट, बिरसानगर में माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि!

SHARE:

जमशेदपुर के बिरसानगर स्थित संडे मार्केट में आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस मौके पर भाजपा बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, मीडिया प्रभारी ओंकार सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीराम प्रसाद सिंह, जीतेन्द्र मिश्रा, मंडल मंत्री अनूप पांडे, आईटी सेल संयोजक एवं अखिल भारतीय हिंदू परिषद के सह–संस्थापक बिकास कुमार डे, परिषद के जिला उपाध्यक्ष अनूप कुमार चक्रवर्ती, जिला उपाध्यक्ष जीतेन्द्र ओझा, संस्थापक ज्योतिर्मय भगत सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।
सभी ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आदिवासी समाज के महान नायक और स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के विचारों को याद किया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भी व्यापक भागीदारी रही।

Leave a Comment