Reg.No - JH-06-0037286

भालूबासा में किन्नर समाज ने रचाया शिव-पार्वती विवाह, महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शोभायात्रा!

SHARE:

जमशेदपुर के भालूबासा क्षेत्र में महाशिवरात्रि के अवसर पर किन्नर समाज की बेबो किन्नर और उनकी गुरु लाली के नेतृत्व में भगवान शिव और माता पार्वती का विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।
शिव बारात में शिव भक्तों ने बाराती बनकर भाग लिया। ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु “हर हर महादेव” और “जय माता दी” के जयघोष के साथ झूमते नजर आए।
विवाह समारोह में शिव और माता पार्वती की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन समाज में शांति, सद्भाव और खुशहाली की कामना के लिए किया गया है।
किन्नर समाज की बेबो किन्नर ने कहा कि यह आयोजन सभी के सुख-समृद्धि के लिए किया गया है—जिन्हें रोजगार की आवश्यकता है उन्हें नौकरी मिले, जिनके घर में संतान सुख की कामना है उन्हें आशीर्वाद मिले और सभी के जीवन में खुशियां बनी रहें।
गुरु लाली ने कहा कि शिव-पार्वती विवाह सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक है, और किन्नर समाज हमेशा समाज के कल्याण के लिए आगे रहता है।
महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि समाज को एकजुटता और भाईचारे का संदेश भी दिया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई