Reg.No - JH-06-0037286

आरडी बर्मन स्पेशल : विजय मिलन समारोह

SHARE:

झारखंड कलाकार मंच और वीनस एंटरटेनमेंट के संयुक्त तत्वावधान में आरडी बर्मन स्पेशल – विजय मिलन समारोह का आयोजन 18 अक्टूबर को संध्या 7 बजे साक्ची गुरुद्वारा मैदान में किया जा रहा है।
सुरों की इस खास शाम में मुंबई से आए जाने-माने प्लेबैक सिंगर मनोज मिश्रा अपनी सुरीली आवाज़ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। कार्यक्रम में झारखंड के कई कलाकार भी अपने प्रदर्शन से रंग जमाएंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमरप्रीत सिंह काले सहित कई विशिष्ट अतिथि और गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम झारखंड के कलाकारों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ संगीत प्रेमियों के लिए यादगार शाम साबित होगी।

Leave a Comment