आसनसोल। पूर्वा भारत द्वारा आयोजित मिस एंड मिसेज 2026 प्रतियोगिता का आयोजन 11 जनवरी को पश्चिम बंगाल के आसनसोल में भव्य रूप से किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जमशेदपुर की जया शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मिसेज 2026 प्रथम रनर-अप का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जहां जया शर्मा ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और मंच प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया। उनकी इस उपलब्धि से लौह नगरी जमशेदपुर का मान बढ़ा है।
जया शर्मा की इस सफलता पर शहरवासियों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।