जमशेदपुर के प्रख्यात समाजसेवी मूलचंद साहू को झारखंड प्रदेश तैलिक साहू सभा का प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर साक्ची स्थित एक होटल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में झारखंड तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष महेश महतो एवं प्रधान महासचिव मदन कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने मूलचंद साहू को माल्यार्पण कर पदभार सौंपा और उन्हें शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर समाज के कई गणमान्य अतिथि, और कार्यकर्ता मौजूद थे, जिन्होंने नए वरीय उपाध्यक्ष के रूप में मूलचंद साहू को बधाई दी और समाजहित में उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया।
मूलचंद साहू ने अपने संबोधन में कहा कि वे समाज के उत्थान और संगठन को मजबूत करने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे।