जमशेदपुर, 11 नवम्बर 2025 – जमशेदपुर योद्धायें राउंड टेबल 338 द्वारा आरटीआई वीक के तीसरे दिन विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दो स्थानों पर संपन्न हुआ — जमशेदपुर ब्लड बैंक, धतकीडीह और श्रीउनहाट मेटलिक्स, बिरबंस। दोनो केंद्रों पर मिलाकर कुल 52 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।
धतकीडीह केंद्र पर रक्तदाताओं को आरटीआई ब्रांडिंग वाले पौधे भेंट किए गए तथा फल और ग्लूकोज देकर उनका सम्मान किया गया। वहीं श्रीउनहाट मेटलिक्स में रक्तदाताओं को भोजन की व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर टेबल चेयरमैन ट्र. ऋषभ अग्रवाल (2025-26) ने बताया कि समाज सेवा और मानवता के प्रति जागरूकता फैलाने का यही सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।