Reg.No - JH-06-0037286

“ऑपरेशन सिन्दूर” थीम पर छठ घाट की अनोखी पेंटिंग — चित्रकार विशेंद्र नारायण सिंह का अनूठा प्रयास

SHARE:

छठ पर्व के पावन अवसर पर मानगो पुल के नीचे स्थित छठ घाट पर इस वर्ष भी  युवा चित्रकार विशेंद्र नारायण सिंह अपनी कलाकृतियों से घाट की शोभा बढ़ा रहे हैं। हर वर्ष एक नई थीम पर  पेंटिंग बनाकर लोगों का ध्यान आकर्षित करने वाले विशेंद्र इस बार लेकर आए हैं एक विशेष थीम — “ऑपरेशन सिन्दूर”।
चित्रकार विशेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि छठ पूजा में सिन्दूर का अत्यंत धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। एक ठेकुआ से लेकर फूल, फल, सुपा, दउरा और छठ के बर्तनों तक हर अर्घ्य सिन्दूर के बिना अधूरा माना जाता है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए उन्होंने “ऑपरेशन सिन्दूर” थीम पर यह पेंटिंग तैयार की है।
उन्होंने कहा कि यह थीम न सिर्फ छठ की आस्था से जुड़ी है बल्कि यह देशभक्ति का भी संदेश देती है। “जैसे छठ पूजा में सिन्दूर आस्था और पवित्रता का प्रतीक है, वैसे ही हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिन्दूर के रूप में मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।”
पथरीले घाट पर रंगों से सजी उनकी यह कलाकृति श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। लोग पेंटिंग के साथ तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं और इस प्रयास की सराहना कर रहे हैं।

Leave a Comment