लौहनगरी जमशेदपुर के दोमुहानि स्थित श्री श्री सिद्धेश्वरी शमशान काली माता मंदिर के प्रांगण से मंदिर के महंत सीताराम चौधरी ने छठ महापर्व के अवसर पर संगम घाट सहित सभी छठ घाटों पर श्रद्धालुओं का हृदय से अभिनंदन किया है।
उन्होंने कहा कि सूर्य नारायण और छठी मैया का विशेष आशीर्वाद सभी भक्तों पर बना रहे, और हर किसी की मनोकामना पूर्ण हो।
400 वर्ष पुराने इस सिद्धेश्वरी श्मशान काली माता मंदिर का प्रांगण तांत्रिक और आध्यात्मिक शक्तियों से भरपूर माना जाता है। यहां 64 योगिनी और बगलामुखी साधना की परंपरा सदियों से चली आ रही है।
मंदिर परिसर में शीघ्र ही 18 भुजा दुर्गा की स्थापना भी की जाएगी, जिसकी तैयारियां आरंभ हो चुकी हैं।
सीताराम चौधरी ने सभी सनातन धर्म प्रेमियों से अपील की है कि वे छठ पूजा को शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्ण तरीके से मनाएं, छठी मैया की जय करते हुए अपनी पूजा संपन्न करें और जीवन में सुख-समृद्धि तथा मनोकामना की प्राप्ति करें।
अंत में उन्होंने कहा —
“जय माता रानी, जय गुरुदेव, जय छठी मैया!” 🌞🙏