लोक आस्था के महापर्व छठ पर हर वर्ष की तरह इस बार भी भालूबासा (हरिजन स्कूल मैदान) में आयोजित श्री श्री दुर्गा पूजा काली पूजा कमेटी द्वारा तीन दिवसीय निःशुल्क पूजन सामग्री वितरण शिविर लगाया गया।
यह सेवा कार्य पिछले लगातार 10 वर्षों से निस्वार्थ भाव से किया जा रहा है, जिसके मुख्य संरक्षक समाजसेवी मूलचंद साहू हैं।
मूलचंद साहू ने बताया कि —
छठ लोक आस्था और सनातन संस्कृति का प्रतीक पर्व है। हमारी यही प्रार्थना है कि यह पर्व सभी शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं और हम इसी प्रकार हर वर्ष श्रद्धालुओं की सेवा करते रहें — यही छठ मैया के चरणों में हमारी सच्ची भक्ति है।
इस शिविर में इस वर्ष भी हजारों श्रद्धालुओं को निशुल्क पूजन सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम में राकेश दुबे, प्रेसिडेंट जीवन प्रमाणिक, संयोजक धनंजय लाल, महामंत्री रामबाबू तिवारी, कोषाध्यक्ष रामनारायण सिंह, उपाध्यक्ष दुर्गा यादव, शरद मंडल सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और श्रद्धालुओं की सेवा में योगदान दिया।
छठ महापर्व की पावन वेला पर समाजसेवी मूलचंद साहू और पूरी कमेटी का यह निस्वार्थ सेवा भाव समाज में प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।