भालुबासा स्थित जंबू अखाड़ा प्रांगण में साध्वी अमरजीत सखी ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि आगामी 24 अक्टूबर को डॉ. त्रिपाठी के स्वागत में एक भव्य धर्म सम्मेलन और शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।
शोभायात्रा की शुरुआत सुबह 10 बजे बिष्टुपुर राम मंदिर से होगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए माइकल जॉन ऑडिटोरियम में संपन्न होगी।इस यात्रा में रथ, घोड़े, झांकियां और बैंड बाजे के साथ रंगारंग सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी।
साध्वी अमरजीत सखी ने बताया कि झारखंड में इस तरह का आयोजन पहली बार किया जा रहा है।कार्यक्रम में महिलाओं, पुरुषों के साथ-साथ तृतीय लिंग समुदाय के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।