Reg.No - JH-06-0037286

टाटा स्टील फाउंडेशन के “दिशा” कार्यक्रम का दीक्षांत समारोह-620 महिलाओं को मिला सम्मान!

SHARE:

जमशेदपुर में टाटा स्टील फाउंडेशन के तत्वाधान में नारी सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे “दिशा” कार्यक्रम का दीक्षांत समारोह XLRI ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पूर्णिमा दास साहू उपस्थित रहीं। इस अवसर पर लगभग 620 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिनमें से प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिलाओं को विधायिका के द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। 
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा दास साहू ने टाटा स्टील फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा चलाया जा रहा ‘दिशा’ कार्यक्रम वास्तव में नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम है। आज की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। हमें चाहिए कि हम खुद पर विश्वास रखें और हर अवसर का पूरा लाभ उठाएं। समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए हर महिला को आत्मनिर्भर बनकर आगे बढ़ना चाहिए।
इस अवसर पर टाटा स्टील फाउंडेशन के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। साथ ही, कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए टाटा स्टील फाउंडेशन के इस पहल की सराहना की

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई